स्टूडेंट रिपोर्ट कार्ड सिस्टम से जुड़े 67200 स्कूल, डिजिटल ट्रैकिंग से बदली यूपी में परिषदीय शिक्षा की तस्वीर

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश की परिषदीय शिक्षा व्यवस्था तेजी से डिजिटल और परिणाम आधारित मॉडल की ओर बढ़ रही है। निपुण विद्यालय मूल्यांकन के तहत प्रदेश के 1.06 लाख से अधिक विद्यालयों का आकलन किया गया, जिनमें से 67,200 से अधिक स्कूलों ने स्टूडेंट रिपोर्ट कार्ड सिस्टम से जुड़कर डिजिटल मूल्यांकन को अपनाया है। यह कुल का लगभग 63 प्रतिशत है।

डिजिटल रिपोर्ट कार्ड प्रणाली ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत किया है। अब छात्रों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन रियल-टाइम में संभव हो रहा है, जिससे शिक्षकों, अभिभावकों और विभाग के बीच समन्वय बेहतर हुआ है।

इस नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों के अंक, ग्रेड, उपस्थिति और समग्र प्रदर्शन का डेटा ऑनलाइन उपलब्ध रहता है। अभिभावक घर बैठे ही अपने बच्चों की प्रगति देख सकते हैं, जिससे पारंपरिक कागजी प्रक्रिया की जगह तेज और पारदर्शी प्रणाली विकसित हुई है।

इन जिलों का शानदार प्रदर्शन

स्टूडेंट रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड में बागपत, गाजियाबाद, सहारनपुर और सिद्धार्थनगर ने 100 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा संत कबीर नगर (97%), फिरोजाबाद (94%), फतेहपुर (94%), अंबेडकर नगर (93%), चंदौली (91%) और मऊ (90%) ने भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।

ये भी पढ़ें : 
जनगणना-2027 की तैयारी तेज, मुख्य सचिव ने डीएम-कमिश्नरों संग समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, हीट एक्शन प्लान और गो-आश्रय व्यवस्थाओं पर भी जोर

 

संबंधित समाचार