आईपीएल 2026 : पंजाब के खिलाफ दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, दोनों टीमें इस प्रकार है...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 35वें मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

टॉस के बाद अक्षर पटेल ने कहा गर्मी बहुत है, इसलिए हम एक अच्छा स्कोर बनाकर उसका बचाव करना चाहेंगे। पिच धीमी हो जाएगी। सभी टीमें अच्छा खेल रही हैं, हम भी अच्छा खेलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम अहम मौकों पर जीत नहीं पा रहे हैं। हम छोटी-छोटी गलतियां कर रहे हैं। हमें इस पर काम करने की जरूरत है। टीम में कोई बदलाव नहीं है। 

वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान ने श्रेयस अय्यर ने कहा हमारे खिलाड़ियों ने शानदार तैयारी की है। काफी तेज गर्मी है, लेकिन कोई शिकायत नहीं है। हम चाहते भी हैं कि हालात ऐसे ही रहें। हमें लगातार कड़ी ट्रेनिंग करनी है और हर दिन बेहतर बनना है। खेल का मज़ा लेते रहना ज़रूरी है। मैं पहले गेंदबाज़ी ही करता। अक्षर के साथ थोड़ी बात हुई थी, उन्होंने कहा कि वो बल्लेबाजी करेंगे। टॉस अधिक मायने नहीं रखता। टीम में कोई बदलाव नहीं है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

दिल्ली कैपिटल्स (एकादश): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार। पंजाब किंग्स (विकेटकीपर): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियंश आर्या, कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।  

संबंधित समाचार