मुरादाबाद: बिजली चोर हर माह लगा रहे 7 करोड़ की चपत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। भले ही विद्युत विभाग द्वारा शहर के सभी डिवीजनों में युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही हो और साथ ही विभाग द्वारा बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा हो, लेकिन बिजली चोरी करने वाले लोग अपनी इस हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। …

मुरादाबाद,अमृत विचार। भले ही विद्युत विभाग द्वारा शहर के सभी डिवीजनों में युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर चेकिंग की जा रही हो और साथ ही विभाग द्वारा बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा हो, लेकिन बिजली चोरी करने वाले लोग अपनी इस हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। बिजली चोरी करने वाले विभाग के छोटे कर्मचारियों की मिलीभगत से सरकार को चूना लगा रहे हैं।

जनपद के शहरी व ग्रामीणों इलाकों में लगातार बिजली चोरी के मामले सामने आते है। इसमें बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। कई बार ऐसा होता है कि चेकिंग करने पहुंची टीम से पहले ही बिजली चोर सक्रिय हो जाते है। इसकी वजह यह है कि छोटे कर्मचारी अपनी सेटिंग के चक्कर में बिजली चोरों को सावधान कर देते हैं। विभाग से मिले आकड़ों के मुताबिक बिजली चोर विभाग को हर माह सात करोड़ का चुना लगा रहे हैं।

ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा बिजली चोरी
मुरादाबाद। सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र बिजली की चोरी दर्जद की गई है। जिसके चलते देहात के 65 से 75 फीसदी तक लाइनलॉस वाले 13 फीडरों को चिन्हित किया गया है। इसमें रतनपुर, दलपतपुर, गोट, चौधरपुर, जैतवाड़ा, अगवानपुर, हिरनखेड़ा, सिकंदरपुर आदि शामिल हैं।

शहर में पिछले 5 महीनें का विवरण बिजली चोरी
प्रथम 122.616 113.34 9.303
द्वितीय 136.395 112.486 23.849
तृतीय 129.595 96.723 32.872
कुल लॉस – 6 करोड़ 60 लाख 24 हजार यूनिट
रुपयों में नुकसान – 46 करोड़ 21 लाख 68 हजार

यह है राजस्व वसूली की स्थिति
मुरादाबाद। पिछले पांच माह में शहर के इलाकों में लगभग आठ हजार बार विद्युत विभाग की टीम ने रेड की। जिसमें कुल 1 करोड़ 76 लाख 31 हजार रुपये के बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। इससे विभाग को 56 लाख 60 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके अलावा विभाग अधिक से अधिक बिजली चोरों पर कार्रवाई और बिजली चोरी पर रोकने के लिए रणनीति तैयार कर रहा है। जिससे लाइन लास पर नियंत्रण लगाया जा सके।

शहर में लगातार अभियान चलाकर चेकिंग कराई जा रही है। रोजाना कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। कुछ इलाकों के लोगों की मानसिकता पिछड़ी है। जब तक वह ठीक नहीं होगी, बिजली चोरी नहीं रुकेगी।-अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय

 

 

 

 

संबंधित समाचार