Bareilly : परसाखेड़ा में डाटा सेंटर और फायर स्टेशन बनाने को हरी झंडी

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

आयुक्त सभागार में हुई मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक और जीबीसी की समीक्षा

बरेली, अमृत विचार। मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक में विकास कार्यों को गति दी गई।

बीडीए सचिव ने बताया प्राधिकरण ने नाथ धाम एमएसएमई टाउनशिप योजना के लिए चार गांवों रसूला चौधरी, मिटौरा नौगवां, चिटौली और रहपुरा जागीर की 126.30 हेक्टेयर भूमि सहमति से खरीदने की प्रक्रिया 22 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी है। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा में सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए फायर स्टेशन, यूपीसीडा कार्यालय और एक आधुनिक डाटा सेंटर के निर्माण को भूमि आवंटन का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए मण्डलायुक्त ने भोजीपुरा औद्योगिक आस्थान में जल निकासी व्यवस्था को सुधारने और बजट आवंटन के निर्देश दिए। मंडी समिति के गेट पास और ई-वे बिल के समय में विसंगति पर उप निदेशक ने बताया कि मई 2026 से नया पोर्टल लागू होगा, जिससे यह समस्या दूर हो जाएगी। निवेश की प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि बरेली मण्डल में जीबीसी 1 से 5 के तहत अब तक 375 से अधिक औद्योगिक इकाइयां वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर चुकी हैं, जिनमें हजारों करोड़ का निवेश शामिल है। बैठक में बीडीए सचिव वंदिता श्रीवास्तव, संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान, उपायुक्त उद्योग विकास यादव, मुख्य अभियन्ता विद्युत ज्ञान प्रकाश, उपनिदेशक पर्यटन रविन्द्र कुमार, उद्यमी अजय शुक्ला, अभिनव अग्रवाल, गुरप्रीत सिंह, एसके सिंह, मयूर धीरवानी, आशुतोष शर्मा, उन्मुक्त संभव शील, विमल रेवाड़ी, मो० आरिफ आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार