41 डिग्री पहुंचा पारा, स्कूलों में बच्चों को छांव में रखने के निर्देश; राम मंदिर में श्रद्धालुओं को दिया जा रहा ओआरएस घोल का पैकेट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार : जिले में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी हवा ने लोगों को परेशान कर रखा है। डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी व बीएसए लालचंद ने निर्देश दिए हैं कि बच्चों को दोपहर की छुट्टी के दौरान या खेलकूद के समय छांव में रखा जाए। खुले मैदान में कोई भी गतिविधि न कराई जाए।

वहीं राम मंदिर में श्रद्धालुओं को ओआरएस का घोल दिया जा रहा है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि इस बार गर्मी जल्दी और तेजी से बढ़ रही है। आने वाले दिनों में तापमान 42 से 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

संबंधित समाचार