Bareilly: नई दिल्ली इंटर सिटी एक्सप्रेस का कासगंज तक विस्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 14316/14315 बरेली-नई दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस का मार्ग कासगंज तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। मार्ग विस्तार का शुभारंभ 13 अप्रैल को विशेष ट्रेन के संचालन के साथ किया जाएगा।

05303 बदायूं-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे बदायूं से रवाना होगी। यह ट्रेन बरेली जंक्शन से 13:15 बजे प्रस्थान करते हुए भिटौरा, नगरिया सादात, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, पिलखुआ, गाजियाबाद, साहिबाबाद, आनंद विहार, तिलक ब्रिज और शिवाजी ब्रिज होते हुए शाम 8 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे। रेल अधिकारियों का कहना है कि इस मार्ग विस्तार से कासगंज, बदायूं और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राजधानी तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे यात्रा सुगम होने के साथ समय की भी बचत होगी।

संबंधित समाचार