Bareilly : परचम कुशाई के साथ उर्से ताजुश्शरिया का आगाज, कल में उमड़ेगा जनसैलाब
बरेली, अमृत विचार। यूपी के जिला बरेली में मुफ्ती अख्तर रजा खान, अजहरी मियां के दो रोजा उर्से ताजुश्शरिया का आगाज हो गया है। सज्जादानशीन मुफ्ती असजद मियां की सरपरस्ती में परचम कुशाई का जुलूस निकला। नातो मनकबत का नजराना पेश करते हुए अकीदतमंदों का काफिल दरगाह पहुंचा। जगह-जगह फूलों से इस्तकबाल होता रहा। दरगाह पर गुलपोशी और चादरपोशी की।
मथुरापुर के मदरसा जमियातुर्रजा में उर्से ताजुश्शरिया का मंच सजा है। शनिवार को कुल की रस्म अदा की जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को देश भर से जायरीन का पहुंचना जारी है। असर की नमाज के बाद शाहबाद और आजमनगर से परचम कुशाई के जुलूस निकले। उर्स प्रभारी सलमान मियां और जमात रजा-ए-मुस्तफा के महासचिव फरमान मियां के साथ अकीदतमंदों का कारवां चला। जुलूस अपने पुराने रास्तों से होकर दरगाह आला हजरत परिसर स्थित दरगाह ताजुशरिया पहुंचा।
उर्स प्रभारी सलमान मियां ने बताया कि देश-विदेश से आएए उलमा तकरीर पेश करेंगे। कई दरगाहों के सज्जादानशीन भी पहुंचे हैं। घोसी से मुहद्दिस-ए-कबीर जियाउल मुस्तफा, काल्पी शरीफ से गियाज-ए-मिलत, मुफ्ती आशिक हुसैन कश्मीरी, बिलग्राम शरीफ से सोहिल मियां और अनस मिया, फैजाबाद से मौलाना अब्दुल मुस्तफा रुदौली, जमदाशाही से मुफ्ती अख्तर अलीमी, मुफ्ती शमशाद मिसवाई, मुफ्ती शहज़ाद आलम, मुफ्ती कफील हाशमी, सफीपुर के सज्जादानशीन हसनैन मियां, मुफ्ती नश्तर फारुकी, मुफ्ती अफज़ाल रजवी आदि शामिल हैं। रात 1:40 बजे मुफ्ती-ए-आजम हिंद का कुल होगा। उर्से ताजुश्शरिया में पहुंचे अकीदतमंदों के हक में सज्जादानशीन मुफ्ती असजद मियां ने दुआएं कीं।
कल शाम को होगा कुल
जमात रजा-ए-मुस्तफा के पूर्व मीडिया प्रभारी समरान खान ने बताया कि 25 अप्रैल को दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलेगा। उर्स स्थल सीबीगंज स्थित मदरसा जामियातुर रजा में तकरीर होंगी। शाम को 07:14 बजे अजहरी मियां का कुल होगा।
उर्स की व्यवस्था में लगी टीम
उर्स की व्यवस्थाओं में हाफिज इकराम रजा खां, मौलाना आबिद नूरी, डॉक्टर महेंदी, शमीम अहमद, समरान खान, कौसर अली, यासीन खान, सय्यद अजीमुद्दीन अजहरी, अब्दुल्ला रजा खां, मोईन खान, मोईन अख्तर, नदीम सुब्हानी, नावेद आलम, गुलाम हुसैन, रेहान अली, बक्तियार खान, सैफ रज़ा खां कादरी, जुनैद रज़ा, शाईबउद्दीन रजवी, मौलाना निजाम, एडवोकेट राशिद खान, अली रज़ा, फैज़ान अहमद अमन रज़ा आदि शामिल हैं।
