Bareilly: रेलवे ने बदले कई ट्रेनों के नंबर, 20 अप्रैल से नए नंबर से होगा संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बरेली-नई दिल्ली एक्सप्रेस के मार्ग विस्तार के साथ ही कई ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है। यह बदलाव अलग-अलग दिन से लागू होंगे।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 14315/14316 बरेली-नई दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस कासगंज तक बढ़ाई गई है। इसके चलते संबंधित ट्रेनों की नई नंबरिंग की गई है। नई व्यवस्था के तहत 14323 नई दिल्ली-रोहतक एक्सप्रेस को 20 मई से नई गाड़ी संख्या 15305 के रूप में चलाया जाएगा। 

इसी प्रकार 14324 रोहतक-नई दिल्ली एक्सप्रेस अब 20 मई से 15306 नंबर से संचालित होगी। वहीं, 14085 तिलक ब्रिज-सिरसा एक्सप्रेस 20 अप्रैल से 15307 नंबर से चलेगी, जबकि 14086 सिरसा-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस 21 अप्रैल से नई संख्या 15308 के साथ संचालित की जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह बदलाव मार्ग विस्तार और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा मिल सके।

संबंधित समाचार