यूपी परिवहन चलाएगा 22 नई एसी बसें:कैसरबाग-आलमबाग बस अड्डों से 8 रूटों पर संचालन, जानें टाइमिंग और बुकिंग प्रक्रिया 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचारः वोल्वो बसों को रोडवेज से हटा कर 42 सीटर नई एयरकंडीशन बसों को शामिल किया जा रहा है। ये 22 नई एसी बसें कानपुर कार्यशाला से अवध बस डिपो पहुंची हैं। इन बसों का संचालन कैसरबाग और आलमबाग बस अड्डों से किया जाएगा। अवध डिपो के एआरएम सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि फिलहाल चार रूटों पर प्रयोग के तौर पर बसें चलाई जा रही हैं।

चार अन्य रूटों पर 25 अप्रैल से नियमित संचालन किया जाएगा। बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग की व्यवस्था भी है। चौधरी ने बताया कि आलमबाग से प्रयागराज का किराया 460 रुपये है। ये बस सुबह 7 व दोपहर 12 बजे चलेगी। 

इसी तरह बनारस के लिए 711 रुपये किराए में सुबह 9, 10:30 व दोपहर 3 बजे बसें मिलेंगी। गोरखपुर के लिए सुबह 9:30 बजे रवाना होने वाली बस का किराया (686 रुपये, आजमगढ़ वाया एक्सप्रेसवे सुबह 9 बजे रवाना होने वाली बस का किराया678 रुपये है।

वाया एक्सप्रेसवे मथुरा रात 10:30 बजे जाने वाली बस 889 रुपये और बरसाना रात 10:30 बजे जाने वाली बस में 992 रुपये किराया देकर सफर किया जा सकता है। कैसरबाग से गौरी फंटा के लिए सुबह 8 बजे, आगरा के लिए सुबह 9:30 बजे व रात 11 बजे) बसें रवाना चलेंगी। जल्द ही छह और बसें शामिल की जाएंगी।

ये भी पढ़ें :
DL में सुधार.... परिवहन विभाग ने गलत जन्मतिथि सुधारने की सुविधा शुरू की, जानें पूरी प्रक्रिया 

संबंधित समाचार