रश्मिरथी के 75 वर्ष : लखनऊ में तीन दिवसीय नाट्य पर्व, सीएम योगी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज होंगे शामिल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी कृति "रश्मिरथी" के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश सरकार भव्य सांस्कृतिक आयोजन कराने जा रही है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लोकभवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 24 से 26 अप्रैल तक तीन दिवसीय "रश्मिरथी पर्व" का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान तीन नाट्य मंचन और एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। 

कार्यक्रम के तहत रश्मिरथी, स्वामी विवेकानंद, लोकमान्य तिलक पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां होंगी, वहीं "अटल स्वरांजलि" शीर्षक से एक विशेष नृत्य नाटिका भी आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर "रश्मिरथी संवाद" नामक स्मारिका का लोकार्पण भी किया जाएगा। 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति प्रस्तावित है। कृषि मंत्री ने कहा कि यह आयोजन न केवल साहित्य और संस्कृति को समर्पित है, बल्कि नई पीढ़ी को राष्ट्रवादी विचारधारा और महान विभूतियों के जीवन से जोड़ने का भी माध्यम बनेगा। 

ये भी पढ़ें : 
काशी में बाल विवाह के विरुद्ध चलेगा संयुक्त अभियान, अक्षय तृतीया पर प्रशासन ने की सहयोग की अपील 

संबंधित समाचार