Kia Syros 2026: स्टाइल, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी का कॉम्बिनेशन

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

Kia India ने भारतीय बाजार में अपनी नई SUV Kia Syros 2026 को लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने ग्राहकों की जरूरतों और फीडबैक को ध्यान में रखते हुए अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाया है। नए मॉडल में HTE, HTE(O), HTK+(O) और HTX(O) जैसे वेरिएंट्स जोड़े गए हैं।

Untitled design (34)

इसकी शुरुआती कीमत 8.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो कि पहले वाले मॉडल के मुकाबले करीब 27,000 रुपये कम है। खास बात यह है कि अब इसमें ज्यादा ऑटोमैटिक विकल्प मिलते हैं, खासकर डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स, जो इसे और आकर्षक बनाते हैं। आइए आपको नई सिरोस की खूबियों के बारे में डिटेल में बताते हैं।

क्या नया है एक्सटीरियर और डिजाइन में

-    नई Syros को पहले से ज्यादा स्पोर्टी और रग्ड लुक दिया गया है। इसके फ्रंट में नया बंपर मिलता है, जिसमें बॉडी-कलर्ड एयरो इंसर्ट्स और ग्लॉसी ब्लैक स्किड प्लेट्स के साथ LED फॉग लैम्प्स शामिल हैं। रियर प्रोफाइल को भी अपडेट किया गया है, जहां नया बंपर और LED हाई-माउंटेड स्टॉप लैम्प दिया गया है, जो इसे प्रीमियम टच देता है।

-    साइड प्रोफाइल में ग्लॉसी ब्लैक रूफ रेल्स, ORVMs और बॉडी-कलर्ड गार्निश इसे और स्टाइलिश बनाते हैं। HTX और HTX(O) वेरिएंट्स में 
17-इंच स्पोर्टी क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिनमें नियोन ब्रेक कैलिपर्स भी मिलते हैं। इसके साथ Magma Red, Ivory Silver Matte और Ivory Silver Gloss जैसे नए कलर ऑप्शन्स इसकी रोड प्रेजेंस को और बेहतर बनाते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

इस SUV में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 118 bhp की पावर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं 1.5-लीटर डीजल इंजन 113 hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल हैं, जिससे ड्राइविंग अनुभव स्मूद और पावरफुल बनता है।

हाई-टेक फीचर्स

नई Syros में करीब 30 इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले दिया गया है, जो केबिन को बेहद प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक बनाता है। इसके अलावा ड्यूल पैन सनरूफ के कारण केबिन में ज्यादा रोशनी और ओपननेस का अहसास मिलता है।

फ्रंट और रियर दोनों सीट्स में वेंटिलेशन की सुविधा दी गई है, जिससे लंबी यात्राएं भी आरामदायक रहती हैं। सेकंड-रो सीट्स में 60:40 स्प्लिट के साथ स्लाइड और रिक्लाइन फंक्शन मिलता है, जिससे स्पेस को जरूरत के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें 80 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें OTA अपडेट और Kia Connect डायग्नोस्टिक्स शामिल हैं।

सेफ्टी के मामले में यह SUV काफी मजबूत है। इसे 5-स्टार BNCAP रेटिंग मिली है, जो इसकी सुरक्षा क्षमता को दर्शाती है। इसमें 20 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइवर और पैसेंजर्स दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

वेरिएंट्स और कीमत

2026 Kia Syros टोटल 7 वेरिएंट्स में लॉन्च है, जिनकी कीमत-
HTE (पेट्रोल MT): 8.40 लाख रुपये
HTE(O): 9.20 लाख रुपये (पेट्रोल), 10 लाख रुपये (डीजल)
HTK(EX): 9.80 लाख रुपये (पेट्रोल), 10.60 लाख रुपये (डीजल)
HTK+: 10.74 लाख रुपये (पेट्रोल MT), 11.94 लाख रुपये (DCT), 11.54 लाख रुपये (डीजल MT), 12.74 लाख रुपये (डीजल AT)
HTK+(O): 12 लाख रुपये (पेट्रोल MT), 13.20 लाख रुपये (DCT), 12.80 लाख रुपये (डीजल MT), 14 लाख रुपये (डीजल AT)
HTX: 14 लाख रुपये (पेट्रोल DCT), 14.80 लाख रुपये (डीजल AT)
HTX(O): 15 लाख रुपये (पेट्रोल DCT), 15.80 लाख रुपये (डीजल AT)
डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट अब HTK+ से उपलब्ध है, जिसकी कीमत 12.73 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।