किसान आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक: अखिलेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के एक माह पूरे होने पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा ”किसान आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है।” अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ”आज कृषि-कानूनों के ख़िलाफ़ …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के एक माह पूरे होने पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा ”किसान आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है।”

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ”आज कृषि-कानूनों के ख़िलाफ़ हो रहे आंदोलन का एक महीना पूरा हो रहा है। भाजपा अपने प्रिय अमीर मित्रों और पूंजीपति प्रायोजकों का समर्थन करते हुए ऐसे रास्ते पर चल पड़ी है जो किसान, मज़दूर, निम्न व मध्यवर्ग सबके विरुद्ध जाता है। किसान-आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है।” उल्लेखनीय है सपा किसानों के आंदोलन का लगातार समर्थन कर रही है।

संबंधित समाचार