Moradabad:हाईवे अधूरा...उत्तराखंड से आने जाने वाले वाहन हो रहे हादसे का शिकार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद–हरिद्वार–देहरादून स्टेट हाईवे के बीच 22 किलोमीटर दूरी की सड़क निर्माण कार्य एक साल बीतने के बाद भी अधूरा है। जबकि इसे मार्च 2025 तक पूरी होना था। इससे लोगों में नाराजगी है। अधूरे निर्माण के चलते सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं।

उत्तरप्रदेश को उत्तराखंड से जोड़ने वाला स्टेट हाईवे निर्माण कार्य अधर में है। इसमें लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही और कार्यदायी संस्थाओं की शिथिल कार्यशैली भारी पड़ रही है। 2024 मार्च में एमके टेडर्स को 22 किलोमीटर लंबी फव्वारा चौक से छजलैट तिराहे तक सड़क का टेंडर हुआ था। जिसे 2025 मार्च तक पूरा किया जाना था। लेकिन अब तक कार्यदायी संस्था निर्माण पूरा नहीं कर पाई है। लोक निर्माण विभाग की सुस्ती और ठेकेदार की लापरवाही के कारण कार्य की गति काफी धीमी है। 

कई स्थानों पर सड़क खोदकर छोड़ दिया गया है तो कहीं डामरीकरण अधूरा है। कहीं निर्माण सामग्री लंबे समय से बिखरी हुई है। इससे न केवल मार्ग की हालत खराब हो गई है,बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। इसको लेकर किसान यूनियन के नेताओ ने भी आवाज उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। इसके अलावा, धूल उड़ने और जाम लगने की समस्या ने आसपास के लोगों का जीवन भी प्रभावित कर दिया है। यह मार्ग मुरादाबाद को हरिद्वार और देहरादून जैसे महत्वपूर्ण शहरों से जोड़ता है, ऐसे में इसका अधूरा रहना क्षेत्रीय यातायात और आर्थिक गतिविधियों के लिए भी बड़ी बाधा बन रही है।

मुरादाबाद हरिद्वार देहरादून स्टेट हाईवे के अधूरे निर्माण से हुए हादसे

1::- 21 अगस्त बाइक सवार दंपती की ट्रक से कुचलकर मौत
2::--5 सितंबर को पिकअप व बाइक की की भिड़ंत में दो गम्भीर घायल, इलाज के दौरान एक की मौत
3::--कांठ रोड पर कंसाना ट्रेवल्स के सामने ट्रक व कार की टक्कर में 3 घायल
4::- कांठ रोड पर सिद्धार्थ फार्म हाउस के सामने टेंपो व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल
5::--कांठ रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने कंटेनर में पिकअप ने मारी टक्कर, दो घायल
6::--कांठ रोड पर सराय खजूर मोड़ पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्चे की मौत
7-कांठ रोड पुल के निकट पिकअप व बाइक की भिड़ंत में मनीष सैनी की मौत
8-कांठ रोड दीवान शुगर मिल के निकट बाईको की भिड़ंत में दो घायल एक की मौत।

 

संबंधित समाचार