Bareilly:मुंबई के लिए एक और ट्रेन...बरेली रुकेगी बांद्रा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के बीच एक जोड़ी अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन लंबी दूरी के यात्रियों, खासकर मजदूरों और सामान्य श्रेणी में सफर करने वालों के लिए राहत पहुंचाएगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन तीन मई को रात 00:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, सीतापुर, गोण्डा, बस्ती और खलीलाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

वापसी में 09158 गोरखपुर-बोरीवली टर्मिनस अनारक्षित विशेष ट्रेन 4 मई को रात 8:30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन लगभग उन्हीं स्टेशनों से होकर गुजरते हुए तीसरे दिन सुबह 11:30 बजे बोरीवली पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। जिनमें 18 सामान्य अनारक्षित डिब्बे, एक एलएसएलआरडी और एक एलडब्ल्यूएलआरआरएम कोच शामिल है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से गर्मी के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और यात्रा अधिक सुगम बनेगी।

 

संबंधित समाचार