केरल में UDF की प्रचंड जीत पर प्रियंका गांधी ने जताया आभार, कहा- 'जनता का भरोसा हमारा मार्गदर्शन करेगा'
दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की जीत के लिए प्रदेश के लोगों का आभार जताया और कहा कि उनका यह भरोसा यूडीएफ का मार्गदर्शन करेगा। केरल विधानसभा चुनाव में सोमवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है और वह करीब 100 सीटों पर आगे चल रहा है अथवा जीत चुका है।
प्रियंका गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''केरल के मेरे सभी भाइयों और बहनों, आपके विश्वास और आपके जबरदस्त समर्थन के लिए धन्यवाद। आपने हम पर जो भरोसा जताया है, वह यूडीएफ का मार्गदर्शन करेगा, हम आप में से प्रत्येक के लिए बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में कड़ी मेहनत करेंगे।''
उन्होंने कहा, ''मुझे पूरी उम्मीद है कि आपके प्रति हमारी कृतज्ञता अगले पांच वर्षों में हर दिन नजर आएगी क्योंकि हम ईमानदारी और विनम्रता से अपने वादों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।''
प्रियंका गांधी ने कहा, ''वायनाड में मेरे परिवार के लिए आपने शानदार जनादेश से यूडीएफ में अपना अपना विश्वास फिर से दिखाया है जहां 7 में से 7 सीटें यूडीएफ को मिली हैं। अब आपके पास 8 प्रतिनिधि हैं जो वायनाड के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
ये भी पढ़ें :
असम चुनाव परिणाम : भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं का जश्न, चुनावी रुझानों में राजग को बड़ी बढ़त
