पेंसिल्वेनिया के गवर्नर से मिले भारतीय राजदूत क्वात्रा, आर्थिक संबंध मजबूत बनाने पर चर्चा 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो से मुलाकात की तथा आर्थिक और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।

सोमवार को हैरिसबर्ग में हुई इस बैठक के बाद गवर्नर शापिरो ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ''मैं उम्मीद करता हूं कि हम मिलकर और निवेश आकर्षित करने, प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और पेंसिल्वेनिया तथा भारत के लोगों के लिए अच्छी आय वाले रोजगार के अवसर पैदा करने का काम जारी रखेंगे।''

वहीं भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि क्वात्रा ने गवर्नर शापिरो को तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था में बुनियादी ढांचे, डिजिटल क्षेत्र और विनिर्माण में हो रहे बड़े बदलावों से अवगत कराया। इसके साथ ही क्वात्रा ने पेंसिल्वेनिया में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय का, गवर्नर के मजबूत समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें : 
भारत-कनाडा में FTA वार्ता पर दूसरे दौर की शुरुआत, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा 

संबंधित समाचार