जनता दर्शन : मुख्यमंत्री ने सुनीं 200 फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया भरोसा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण किया जाए। राज्य सरकार द्वारा यहां जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित 'जनता दर्शन' के दौरान करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। 

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठे फरियादियों तक खुद पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं, उनके प्रार्थना पत्र लिये तथा पास खड़े अफसरों को समस्या समाधान के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अलग-अलग मामलों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और निष्पक्ष होना चाहिए। 

उन्होंने बताया कि जमीनों पर कब्जा किये जाने से संबंधित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से कहा कि अगर कोई दबंग व्यक्ति किसी की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। अधिकारियों ने बताया कि जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे, जिन्हें मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

ये भी पढ़ें :
42 साल बाद इंसाफ: लखनऊ पीठ ने हत्यारोपियों को ठहराया दोषी, 11 मई को होगी सजा पर सुनवाई 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Met Gala 2026 रेड कार्पेट पर करण जौहर का जलवा, मनीष मल्होत्रा ​​के डिजाइन 'केप' वाली ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान, राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स को किया जीवंत
राष्ट्रपति मुर्मू से मिले राघव चड्ढा : AAP पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, कहा- पंजाब सरकार कर रही मशीनरी का दुरुपयोग
सबरीमाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार, कहा- जनहित याचिका अब निजी हित याचिका बन गई है..
कप्तानी का दबाव ...ऋषभ पंत पर LSG कोच लैंगर का बड़ा बयान, कहा- 'वह मुस्कुराते हुए खेलते हैं, जल्द ही फॉर्म में लौटेंगे'
लखनऊ-हल्द्वानी प्रस्तावित गोमती एक्सप्रेसवे के जल्द निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री योगी से मिला पर्वतीय महासभा का प्रतिनिधिमंडल