Moradabad: एमडीए में शामिल 71 गांवों में महायोजना के तहत होगा विकास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शासन द्वारा 28 जून 2024 को जारी अधिसूचना के आधार पर मुरादाबाद विकास क्षेत्र का विस्तारीकरण किया गया। इसमें 71 नये राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। इनका कुल क्षेत्रफल 14615.32 हेक्टेयर है। इन विस्तारित क्षेत्रों में महायोजना के अनुसार कार्य कराए जाएंगे। महायोजना के कार्य की प्रगति का प्रस्तुतीकरण मंगलवार को प्राधिकरण सभागार में हुई स्टेकहोल्डर्स की बैठक प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह की अध्यक्षता में किया गया।

प्राधिकरण की सीमा में विस्तार के बाद जो 71 नये गांव शामिल किए गए हैं उन्हें तीन पॉकेट्स में विभाजित किया गया है। इसमें दिल्ली मार्ग, रामपुर मार्ग व कांठ रोड शामिल है। इन क्षेत्रों में महायोजना तैयार कराने का निर्णय प्राधिकरण बोर्ड की 138वीं बोर्ड बैठक में लिया गया था। कन्सल्टेन्ट द्वारा विद्यमान भू-उपयोग, बेस मैप एवं सजरा सुपरइम्पोजिशन मानचित्र का रेंडम स्थलीय परीक्षण मंगलवार को प्राधिकरण और सम्भागीय नियोजन खंड की संयुक्त तकनीकी टीम ने किया। 

इस अनुरूप महायोजना के कार्य की प्रगति का प्रस्तुतीकरण कन्सल्टेन्ट ने स्टेकहोल्डर्स की बैठक में किया। इसमें स्टेकहोल्डर्स और सरकारी विभागों के अधिकारियों के द्वारा भौतिक रूप से प्राधिकरण सभागार में और कुछ स्टेकहोल्टर्स और सरकारी विभागों के अधिकारियों ने ऑनलाइन जूम मीटिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागियों से उनके विचार और सुझाव के साथ ही फीडबैक लिए गए, जिसे महायोजना में शामिल करने पर गुणदोष के आधार पर विचार किया जाएगा।


संबंधित समाचार