CUET UG 2026: छात्रों को मिली बड़ी राहत! NTA ने दिया जयपुर-आगरा जैसे दूर के सेंटर्स बदलने का मौका, जानें पूरी Details
लखनऊः कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 के लिए आवेदन करने वाले हजारों छात्रों को बड़ी राहत दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को एडमिट कार्ड जारी कर दिए, जिनमें कई छात्रों के एग्जाम सेंटर जयपुर, आगरा और अन्य दूर के शहरों से दिल्ली-एनसीआर में बदल दिए गए हैं।
29 मई को NTA द्वारा जारी किए गए शुरुआती एग्जाम सिटी और शेड्यूल के बाद दिल्ली के छात्रों ने बड़े पैमाने पर शिकायत की थी। उनकी मांग पर संज्ञान लेते हुए NTA ने सेंटर बदलने का फैसला किया है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
शेड्यूल में भी हुआ बदलाव
सेंटर बदलने के साथ-साथ परीक्षा शेड्यूल में भी संशोधन किया गया है। उदाहरण के लिए, जिन छात्रों का पहले सेंटर जयपुर था और जिन्होंने 5 विषय चुने थे, उनका शेड्यूल अब इस प्रकार हो गया है। 20 मई को 1 पेपर (9-10 बजे) होगा
, 24 मई को 3 पेपर (9-12 बजे) और 31 मई को 1 पेपर (3-4 बजे) के बीच होगा।
क्यों पड़ रहे थे दूर के सेंटर?
NTA के अनुसार, CUET कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होती है, इसलिए इसे सीमित शहरों (लगभग 300) में ही कराया जा सकता है। इसमें छात्र कई विषयों का कॉम्बिनेशन चुनते हैं, जिससे सेंटर आवंटन में दिक्कत होती है। इस बार छात्रों को 4 शहर चुनने का विकल्प दिया गया था, फिर भी कई को पसंद के अनुसार सेंटर नहीं मिला।
अभी भी मौजूद है उम्मीद
जिन छात्रों के सेंटर अभी भी दूर हैं, वे सेंटर बदलने के लिए आवेदन कर सकते हैं। NTA इस पर विचार कर रहा है। शिक्षा मंत्रालय ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और आने वाले वर्षों में CUET के पैटर्न में बदलाव, खासकर हाइब्रिड मोड पर फिर से विचार करने की संभावना है।
2025 में पूरी तरह CBT मोड में हुई CUET परीक्षा में सेंटर की समस्या बार-बार उठी है। छात्रों को उम्मीद है कि अगले साल इस समस्या का स्थायी समाधान निकलेगा।
