Meerut News: चार महीने से घर में रखा था मरी हुई बेटी का शव, पिता गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बेटी के शव को चार महीने तक घर में रखने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ला निवासी उदयभानु विश्वास (72) ने अपनी 35 वर्षीय बेटी प्रियंका की मौत के बाद करीब चार महीने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया और उसे घर के भीतर बंद कमरे में छोड़ दिया। 

पुलिस के मुताबिक, मामले का खुलासा उस समय हुआ था, जब घर से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि 10 अप्रैल को मकान से युवती का सड़ा-गला शव बरामद किया गया, जो काफी हद तक कंकाल में तब्दील हो चुका था। पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

पुलिस ने बताया कि उदयभानु विश्वास मूल रूप से पश्चिम बंगाल का निवासी है और शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुआ है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती की मौत एक दिसंबर 2025 को बीमारी की वजह से हुई थी, जिसके बाद आरोपी कई दिनों तक शव के साथ घर में रहा और दुर्गंध हटाने के लिए इत्र का इस्तेमाल करता रहा। पुलिस ने बताया कि आरोपी की सरदार वल्लभभाई पटेल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मनोचिकित्सकीय जांच करायी गयी है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में रात्रि भोज, पीएम मोदी भी हुए शामिल
Yogi Uttarakhand Visit: 3 दिवसीय दौरे पर पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे सीएम योगी, उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रशासन हुआ सतर्क  
भारत गौरव ट्रेन से करें सात ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत की यात्रा, जानिए बुकिंग और पैकेज की पूरी जानकारी 
जनगणना ड्यूटी को लेकर माध्यमिक शिक्षकों में रोष, शिक्षण कार्य प्रभावित होने और ग्रीष्मावकाश समाप्त होने से बढ़ी नाराजगी
लखनऊ में स्व-गणना को सफल बनाने की तैयारी तेज, डीएम का बड़ा निर्देश, प्रत्येक विभाग में बनाएं हेल्प डेस्क