Bareilly:देवबंद का नाम बदलने के विवाद पर बोले शहाबुद्दीन, 'नाम से नहीं काम से बदलेगी किस्मत'
बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी देवबंद का नाम बदलने की चर्चा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जगह का नाम बदलने से वहां रहने वाले लोगों की किस्मत नहीं बदलती। लोगों की किस्मत बदलने के लिए उस जगह विकास की जरूरत है।
मौलाना ने कहा कि देवबंद का नाम बदलकर देववृन्द करने से किसी का भला नहीं होगा। मौलाना ने कहा कि किसी शहर में लोग भूख से मर रहे हों और वहां का नाम बदल दिया जाए तो इस तरह की घटनाएं देश को शर्मिन्दा करने वाली हैं। उन लोगों के मुंह पर जोरदार तमाचा है जो लोग शहरों का नाम बदलने का आंदोलन चला रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या इन लोगों ने कभी भूखे को खाना खिलाया, क्या कभी प्यासे को पानी पिलाया। सिर्फ नाम बदलने से नहीं, बल्कि काम करने से लोगों का भला होता है।
शहाबुद्दीन ने कहा कि जगह का नाम बदलने से वहां रहने वालों की किस्मत नहीं बदलती, शहर के विकास, रोजगार के अवसरों, बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था और किसानों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलने लोगों की किस्मत चमकती है।
