Bareilly: प्रतापनगर-लालकुआं सुपरफास्ट ट्रेन देगी यात्रियों को राहत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। गर्मियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने प्रतापनगर-लालकुआं के बीच 09119/09120 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मई और जून में निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे के अनुसार 09119 ट्रेन हर रविवार को प्रतापनगर से चलेगी, जबकि 09120 हर सोमवार को लालकुआं से रवाना होगी। 09119 के पांच फेरे 10, 17, 24, 31 मई और 09120 के चार फेरे 11, 18, 25 मई को होंगे। वहीं, जून में 09119 के चार फेरे 7, 14, 21, 28 जून और 09120 के पांच फेरे 1, 8, 15, 22, 29 जून तय किए गए हैं। यह सुपरफास्ट ट्रेन वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, मथुरा, कासगंज, बदायूं और बरेली सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। बरेली जंक्शन पर 09119 सुबह 9:55 बजे पहुंचेगी और 10 बजे रवाना होगी। वापसी में 09120 शाम 6:15 बजे आएगी और 6:20 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे ने समय सारणी जारी कर दी है।

 

संबंधित समाचार