Bareilly: फिटनेस जिम की घटना से लिया सबक, अब महिला ट्रेनर बिना नहीं चलेंगे जिम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जनपद में संचालित फिटनेस सेंटरों को लेकर अब सख्ती बढ़ने वाली है। राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन जिम में महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं, वहां महिला प्रशिक्षक का होना अनिवार्य किया जाए। बिना महिला ट्रेनर के किसी भी फिटनेस सेंटर को संचालित नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि सभी जिमों की तत्काल जांच कराई जाए। जिम के बाहर मालिक और कोच का नाम स्पष्ट रूप से लिखा हो। जिम में किसी भी प्रकार की दवाइयों की बिक्री प्रतिबंधित हो। यदि कोई मेडिकल सप्लीमेंट बेचा जाता है, तो स्वास्थ्य विभाग से वैध अनुमति अनिवार्य होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग सेंटर और अन्य महिला संबंधित प्रतिष्ठानों में भी महिला स्टाफ की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। 

बिना महिला स्टाफ के ऐसे सेंटरों का संचालन नहीं किया जा सकता। डीएम ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर सभी जिम, पार्लर और संबंधित संस्थानों की सूची थाना स्तर पर तैयार कर ली जाएगी और उसका रिकॉर्ड भी देखा जाएगा। यह सूची महिला आयोग को भी उपलब्ध कराई जाएगी। पुष्पा पांडे ने मढ़ीनाथ क्षेत्र में हुई शारदा यादव की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष और गंभीर जांच होगी।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म