अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय, युवाओं का केंद्र बिंदु बनेगा गैलेरी निर्माण 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तैयार कर रहा श्रीराम व श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण पर आधारित गैलरियां

सत्यप्रकाश/अयोध्या, अमृत विचार। सरयू तट स्थित अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय अब युवाओं के शैक्षिक ज्ञान का केंद्र बिंदु होगा। यहां वह श्रीराम, रामायण और रामचरित मानस पर शोध के सकेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा श्रीराम व श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण पर आधारित गैलरियों को तैयार किया जा रहा है। संग्रहालय के निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि युवाओं का केंद्र श्रीराम है, उन्हें करीबी से समझने के लिए उनसे जुड़ी कथाएं, विभिन्न भाषा में लिखे गए रामायण के पांडुलिपियों का अध्ययन जरूरी है। 

शोध के प्रथम प्रकल्प में देश के सभी भाषाओं, लिपियों और कालों में लिखी गई राम साहित्य को संग्रहित किया जा रहा है। इससे युवाओं को कहीं भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उपयुक्त सभी सामग्री यही पर भी उपलब्ध रहेगी। बताया कि जल्द ही असम, मिथिला, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलगु, मलयाली व कश्मीरी समेत अन्य राज्यों से भी रामायण पांडलुपियों को यहां लाया जाएगा। आने वाले दिनों संग्रहालय में शोध को बल प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

ट्रस्ट की प्राथमिकता पर श्रीराम कथा संग्रहालय का निर्माण

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम मंदिर निर्माण का कार्य संपन्न होने के बाद श्रीराम कथा संग्रहालय के निर्माण को प्राथमिकता पर रखा है। इस संग्रहालय में श्रीराम व श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण व उसके संघर्षों की गाथा पर आधारित गैलरियों को तैयार किया जा रहा है। जिसमें मंदिर निर्माण से पूर्व उत्खनन में प्राप्त अवशेष, राम मंदिर के संघर्ष और सुप्रीम कोर्ट में आए फैसले की प्रति को भी संग्रहित किया जाएगा। इसके अलावा भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर राम राज्याभिषेक तक और बजरंग बली की भूमिका पर आधारित चार डिजिटल गैलरी को तैयार किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि संग्रहालय देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। जिसमें थ्रीडी और सेवनडी के तहत गैलरी को तैयार किया जा रहा है। इसके लिए प्रारूप तैयार कर लिया गया है। अगले एक वर्ष में यह संग्रहालय बनकर तैयार हो जाएगा।

संग्रहालय में निर्माण समिति की बैठक आज

मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में अंतरराष्ट्रीय श्रीराम कथा संग्रहालय के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। तय कार्यक्रम के अनुसार समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र नौ मई को अयोध्या पहुंच जाएंगे और 10 मई को संग्रहालय के सभागार में बैठक करेंगे। जिसमें म्यूजियम को तैयार करने के साथ रामायण के पांडुलिपियों को संग्रहित करने पर मंथन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 
NCRB रिपोर्ट में अपराध नियंत्रण का योगी मॉडल सफल, हत्या-डकैती और महिला से जुड़े गंभीर अपराधों में कमी, यूपी अन्य राज्यों से बेहतर

संबंधित समाचार