आईपीएल 2026 : दिल्ली के खिलाफ कोलकाता ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 51वें मुकाबले में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन मुक़ाबले यहां पर काफ़ी अलग रहे हैं ऐसे में विकेट का आकलन करना ज़्यादा सही है। टीम में कोई बदलाव नहीं है। इस विकेट को रीड करना कठिन है, परिस्थिति के अनुसार खेलना ही सही रहेगा। ब्रेक का काफ़ी फ़ायदा मिला है और हम इस मुक़ाबले में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि टॉस अपने हाथ में नहीं है इसलिए बतौर टीम तैयार रहना चाहिए। मुकेश कुमार नटराजन की जगह वापसी कर रहे हैं और विप्रज निगम करुण नायर की जगह वापसी कर रहे हैं। जितना मैं यहां खेला हूं उस हिसाब से यहां अधिक टर्न नहीं मिलता है लेकिन पिच धीमी रहती है। स्पिनर्स के अलावा तेज़ गेंदबाज़ों को धीमी गेंद करने का भी फ़ायदा मिलता है। बाउंड्री की लंबाई के बजाय गेंदबाजो को अपनी गेंद पर अधिक ध्यान केंद्रित करना ज़रूरी है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

दिल्ली कैपिटल्स (एकादश): केएल राहुल, पतुम निसंका, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एन्गिडी, मिचेल स्टार्क, विप्रज निगम और मुकेश कुमार।

कोलकाता नाइट राइडर्स (एकादश): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती। 

संबंधित समाचार