बाराबंकी : आधार में मोबाइल नंबर बदल लिया फर्जी लोन, मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बनीकोडर/बाराबंकी, अमृत विचार। बरेली के सीएससी संचालक की मिलीभगत से आधार कार्ड में नंबर बदल बैंक में फर्जी खाता खोला गया। इसके बाद दो फाइनेंस कंपनियों से 33 हजार लोन ले लिया। इसकी भनक लगते ही आधार कार्ड स्वामी ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। 

असंद्रा थाना क्षेत्र के मिर्चिया गांव निवासी हिमांशु चौरसिया ने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल को उनकी अनुमति, बायोमेट्रिक सत्यापन और किसी आधार सेवा केंद्र पर उपस्थित हुए बिना उनके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदल दिया गया।

इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार वह स्वयं सीएससी राज्य कार्यालय और यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ पहुंचा, जहां एसआरएन नंबर की जांच में पता चला कि मोबाइल नंबर परिवर्तन का कार्य बरेली के एक सीएससी संचालक सुमेश कुमार यदुवंशी द्वारा किया गया। 

आरोप है कि आधार में मोबाइल नंबर बदलने के बाद अज्ञात लोगों ने एक बैंक में उनके नाम से फर्जी खाता खोल लिया और उसी खाते के माध्यम से दो फाइनेंस कंपनियों से कुल 33,516 रुपये का लोन ले लिया। बताया कि सीएससी राज्य कार्यालय लखनऊ द्वारा 4 मई को संबंधित अभिलेख और जानकारी साइबर सेल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भी भेजी जा चुकी है।

संबंधित समाचार