प्रदेश में 52.70 करोड़ की लागत से तैयार होंगे 165 पॉन्टून पुल, इन जिलों को मिलेगी सौगात

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश में 165 नए पॉन्टून पुल मंजूर किए गए हैं। ये पुल यातायात की सुविधा के लिए विभिन्न नदियों पर बनाए जाएंगे। इनके निर्माण पर 52.70 करोड़ रुपए लागत आएगी। पॉन्टून पुल नदियों को पार करने की अपेक्षाकृत सुरक्षित अस्थाई व्यवस्था होती है, जो सिर्फ मानसून सीजन में हटा ली जाती है। ये पुल उन स्थानों पर बनाए जाते हैं, जहां पक्के पुलों का अभाव है।

ये पॉन्टून पुल आगरा, अलीगढ़, अमेठी, औरेया, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, भदोही, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, फर्रुखाबाद, इटावा, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई और कुशीनगर में बनाए जाएंगे। इसके अलावा लखीमपुर खीरी, मथुरा, मऊ, मिर्जापुर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, शाहजहांपुर, सीतापुर, सुल्तानपुर, जालौन, जौनपुर, झांसी, कानपुर देहात, कौशाम्बी, वाराणसी जिलों में भी बनाए जाएंगे। शासन ने इन कार्यों को चालू वित्त वर्ष में ही पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार