Rampur : स्वार पुलिस की मुठभेड़ में गौकश अकरम उर्फ कालिया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

रामपुर, अमृत विचार। स्वार थाना पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद गौकशी के आरोपी अकरम उर्फ कालिया को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लगी है, घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस और पशु काटने के उपकरण भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि रहमतगंज इलाके में जाहरवीर मंदिर से स्टोन क्रेशर जाने वाले रास्ते के पास एक व्यक्ति गौवंशीय पशुओं का वध करने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस की तीन टीमों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी अकरम उर्फ कालिया झाड़ियों में छिप गया। इसके बाद पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की तो आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी अकरम उर्फ कालिया निवासी मोहल्ला रसूलपुर थाना स्वार का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, रस्सी, प्लास्टिक, कुल्हाड़ी, छुरी और गंडासा सहित पशु काटने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बाराबंकी में ब्रजेश पाठक का बड़ा ऐलान : प्रदेश के सभी जिलों को मिलेगी ICU और टेली-आईसीयू की सौगात, सभी मंडलों में खुलेंगे कैंसर अस्पताल
भारतीय नाविकों की मौत पर राहुल गांधी ने उठाया सवाल, 'अमेरिका आंखें दिखा रहा है और हमारे प्रधानमंत्री खामोश हैं'
UP Election 2027: पूर्वांचल में सुभासपा का बड़ा दांव, 32 सीटों पर ठोंकी दावेदारी; अखिलेश के गढ़ आजमगढ़ में 'एमवाई' समीकरण को खुली चुनौती
वाराणसी का राजघाट पुल आज रात से 13 अगस्त तक रहेगा बंद, वाहनों की आवाजाही पर पूरी पाबंदी
यूपी के गांवों में डिजिटल क्रांति और विकास का नया इतिहास, 5 सालों में पंचायती राज विभाग ने बदला ग्राम पंचायतों का चेहरा