Suvendu Adhikari PA Murder: बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के PM चंद्रनाथ हत्याकांड में यूपी से शूटर गिरफ्तार
लखनऊ, अमृत विचार : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी हत्याकांड में सीआईडी ने तीन शूटर गिरफ्तार किए हैं। एक शूटर यूपी के बलिया का है और दो बिहार के बक्सर से हैं। तीनों शूटरों को पुलिस बंगाल लेकर गई है। माना जा रहा कि पूछताछ में आरोपियों से बड़ी सूचना सामने आ सकती है।
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस और खुफिया एजेंसियां, आरोपियों द्वारा टोल प्लाजा पर किए एक पैमेंट के जरिये उन तक पहुंची हैं। बताते हैं कि एक आरोपी ने टोल प्लाजा पर यूपीआई द्वारा पैमेंट किया था। उसी लिंक से बंगाल पुलिस पहले बिहार और यूपी पहुंची है।
बिहार के बक्सर जिले से मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य नामक शूटरों को पकड़ा है। यूपी के बलिया से राज सिंह को गिरफ्तार किया है। राजसिंह के भी ज्यादातर बक्सर में रहने के तथ्य सामने आ रहे हैं। स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और बंगाल ले गई।
चंद्रनाथ रथ, बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक थे। बीती 6 मई को कोलकाता में अज्ञात हमलावारों ने उनकी गाड़ी का पीछा करके ताबड़तोड़ गोलियों से भून डाला था। ये घटना बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के ठीक बाद सामने आई, जिसने बंगाल की राजनीति और कानून व्यवस्था को झकझोर डाला।
सुवेंदु अधिकारी भी चंद्रनाथ के परिवार के साथ फफककर रोते दिखाई दिए थे। अब जब, सुवेंदु अधिकारी बंगाल के मुख्यमंत्री बन चुके हैं तो इस हत्याकांड की जांच रफ्तार पकड़ चुकी है और इसी क्रम में तीन संदिग्ध आरोपी पकड़े गए हैं।
