Bareilly: पूरनपुर में पेट्रोल पंप पर विवाद में बरेली के बैंक मैनेजर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली/ पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को धमकाने के मामले में पुलिस ने बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। इज्जतनगर क्षेत्र के रहने वाले आरोपी मैनेजर विश्वनाथ के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

घटना सोमवार सुबह आठ बजे की है। पूरनपुर-पीलीभीत रोड स्थित समरथ फिलिंग स्टेशन पर सुबह सीएनजी भरवाने पहुंचे बैंक मैनेजर विश्वनाथ का सेल्समैन से विवाद हो गया था। कर्मचारी नंदपाल ने पुलिस में पिस्टलनुमा चीज से धमकाने, अभद्रता करने का का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई थी। 

पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए बरेली में इज्जतनगर की ब्लिस कॉलोनी निवासी शिवनाथ की पहचान कर अरेस्टिंग कर ली। वह पलिया कलां में आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में ब्रांच मैनेजर बताए गए हैं। इंस्पेक्टर पूरनपुर ने बताया कि पिस्टलनुमा वस्तु जांच में लाइटर निकली है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी : हवाई अड्डे पर पीएम स्टोरे ने किया स्वागत, द्विपक्षीय बैठकों में लेंगे हिस्सा
महराजगंज न्यूज : ठूठीबारी सीमा पर 98 बोरी कद्दू के बीज बरामद, एसएसबी ने नेपाली को किया गिरफ्तार
अवैध खनन को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर बोला करारा हमला, कहा- बांदा को साजिश के तहत खत्म कर रही है भाजपा सरकार
लखनऊ में हुये लाठीचार्ज के विरोध में जौनपुर में वकीलों ने किया प्रदर्शन, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
Kerala CM VD Satheesan: केरल के मुख्यमंत्री के रूप में वी डी सतीशन ने ली शपथ, 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी ग्रहण किया पदभार