ममता ने बंगाल में कांग्रेस से गठबंधन किया होता, तो यह दशा नहीं होती, मथुरा में बोले प्रमोद तिवारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मथुरा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि अगर तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ा होता, तो उन्हें आज ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। तिवारी बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने रविवार को वृंदावन आए थे। उनके साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा भी थीं।

कांग्रेस नेता ने असम और पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ''चुनावी प्रक्रियाओं में जिस तरह से केंद्रीय एजेंसियों और केंद्र सरकार द्वारा दखल दिया जा रहा है, यह संविधान के लिए ठीक नहीं है।''

तिवारी ने कहा, ''हमने केरल में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की और तमिलनाडु में धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करने वाले दल का समर्थन किया।'' तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख सी जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

मिश्रा ने भाजपा पर महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार महिलाओं को आरक्षण देने का दावा तो करती है लेकिन असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में किसी महिला को मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि आज तक किसी महिला को भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनाया गया है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज