Bareilly:नशे के कारोबारियों पर कहर बनकर बरसी ‘लेडी सिंघम’...101 तस्कर पहुंचे जेल

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। जिले के देहात क्षेत्र में नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसपी नॉर्थ अंशिका वर्मा सख्त तेवर में नजर आ रही हैं। जिले में लोग उन्हें अब ‘लेडी सिंघम’ के नाम से पुकारने लगे हैं। जनवरी से अब तक उनके नेतृत्व में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 101 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इस अभियान के दौरान करीब 18 करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। इनमें स्मैक, गांजा, अफीम और अन्य नशीले पदार्थ शामिल हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल होने वाले कई वाहन भी जब्त किए हैं।

एसपी नॉर्थ के निर्देशन में फतेहगंज पश्चिमी, फतेहगंज पूर्वी, मीरगंज, फरीदपुर और आंवला थाना क्षेत्रों में लगातार दबिश और चेकिंग अभियान चलाए गए। कई मामलों में अंतरजनपदीय तस्कर गिरोहों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर नशे का नेटवर्क संचालित करने वालों की सूची तैयार कर निगरानी बढ़ा दी है।

एसपी नॉर्थ अंशिका वर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी करने और बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि अभियान के चलते ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में नशे के कारोबार पर काफी हद तक अंकुश लगा है। वहीं लगातार हो रही कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके साथ ही भमोरा में कुछ तस्करों की संपत्ति को भी फ्रीज कराया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी : हवाई अड्डे पर पीएम स्टोरे ने किया स्वागत, द्विपक्षीय बैठकों में लेंगे हिस्सा
महराजगंज न्यूज : ठूठीबारी सीमा पर 98 बोरी कद्दू के बीज बरामद, एसएसबी ने नेपाली को किया गिरफ्तार
अवैध खनन को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर बोला करारा हमला, कहा- बांदा को साजिश के तहत खत्म कर रही है भाजपा सरकार
लखनऊ में हुये लाठीचार्ज के विरोध में जौनपुर में वकीलों ने किया प्रदर्शन, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
Kerala CM VD Satheesan: केरल के मुख्यमंत्री के रूप में वी डी सतीशन ने ली शपथ, 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी ग्रहण किया पदभार