Bareilly: फेसबुक दोस्त ने फोटो एडिट कर तुड़वा दी शादी, बारादरी पुलिस ने दर्ज की FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फेसबुक दोस्त ने युवती से मुलाकात के दौरान अपने साथ फोटो खींचे थे। जब युवती की शादी कहीं और पक्की हुई तो युवक ने वे फोटो एडिट करके उसके होने वाले पति को भेज दिए। इसके बाद लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। शिकायत पर युवक ने मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

बारादरी के कालीबाड़ी निवासी युवती ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी फेसबुक के माध्यम से अमरोहा के सुशील राणा से पहचान हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक दूसरे से कई मुलाकातें कीं और सुशील ने फोटो भी खींचे। इसी बीच उसकी शादी पिता ने हल्द्वानी से तय कर दी। 

यह बात जब सुशील को पता चली तो फोटो एडिट करके उसकी होने वाली ससुराल में भेज दिया जिससे उसका रिश्ता टूट गया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी अपने साथी के साथ उसके घर में घुस आया और मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार