यूपी से ट्रीटेड आम ही खरीदेगा नेपाल, व्यापारियों को अब अपनानी होगी यूरोपीय तकनीक

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

- निर्यातक मंडी समिति के पैक हाउस से कराएंगे हॉट वाटर ट्रीटमेंट - नेपाल ने आम के निर्यात में लागू की अनिवार्यता, जून से निर्यात

लखनऊ, अमृत विचार : अब नेपाल यूरोपीय देशों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश से उपचारित आम खरीदेगा। निर्यात के लिए फल का हॉट वाटर ट्रीटमेंट होगा। ये विधि फल को उपचारित करके रोग व कीट मुक्त करती है। हॉट वाटर ट्रीटमेंट से उपचारित फल व सब्जियां यूरोपीय देशों की अनिवार्यता है। इससे पहले नेपाल बिना कोई मानक के सीधे आम व सब्जियाें की खरीद करता था।

नेपाल की मांग पर निर्यातकों ने ऑडर लेने के साथ अन्य प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो मलिहाबाद के रहमान खेड़ा में संचालित मंडी परिषद के मैंगो पैक हाउस में आम का हॉट वाटर ट्रीटमेंट कराएंगे और यहां से प्रमाणन लेकर निर्यात करेगा। पैक हाउस के संचालक अमित अग्रवाल ने बताया कि निर्यातक शुरुआती दौर में दक्षिण राज्यों से आम खरीदेंगे।

जो मई अंत तक पैक हाउस में लाकर हॉट वाटर ट्रीटमेंट कराएंगे। जून शुरुआत से नेपाल निर्यात करेंगे। इसके बाद लखनऊ समेत अन्य जिलों से आम आने लगेगा, जो अन्य देशों में निर्यात किया जाएगा।

15 व 16 को मलेशिया से आएगा दल

15 व 16 को मलेशिया से अधिकारी और विशेषज्ञों का दल लखनऊ आएगा। जो एपिडा और उद्यान विभाग के साथ बागों का विजिट करेगा। मुख्य रूप से आम के बाग, उनका पंजीयन, पैदावार, गुणवत्ता, पेस्टिसाइट के इस्तेमाल की मात्रा आदि का परीक्षण करेगा। मानकों पर खरा उतरने पर मलेशिया के लिए आर्डर मिलने की उम्मीद है। पिछले सप्ताह दिल्ली से टीम भी बागों का भ्रमण कर चुकी है।

ये भी पढ़ें : 
Stock Market Today: तेल की बढ़ती कीमतों के बीच कारोबार में भूचाल, जानिए सेंसेक्स निफ्टी का हाल

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी में खाद की कमी नहीं ....बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, यूरिया की कालाबाजारी पर रासुका के तहत होगी कार्रवाई
यूपी में संवाद आधारित शिक्षण पर विशेष जोर, सरकारी स्कूलों में अब बच्चों के 'कॉन्फिडेंस' और 'कम्युनिकेशन' पर फोकस 
Bareilly:बगैर एंबुलेंस के ठेली पर मरीज, टैंपो में लाश के बाद अब झुलसे युवक की चीखों से सामने आया सिस्टम का सच
यूपी में योगी सरकार ने शुरू किया प्रदेशव्यापी विशेष अभियान, नशे के खिलाफ महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
लखनऊ में हनुमत संग्रहालय का दर्शन, बलरामपुर गार्डेन में होगा दो दिवसीय श्रीराम हनुमत महोत्सव, जानिये डेट