Moradabad: वाराणसी-चंडीगढ़ के बीच एक जोड़ी और समर स्पेशल ट्रेन
मुरादाबाद, अमृत विचार। रेल प्रशासन ने गर्मी में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक जोड़ी और समर स्पेशल आरक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाराणसी से चंडीगढ़ तक चलाई जाएगी।
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 04227-04228 वाराणसी-चंडीगढ़-वाराणसी आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए चलेगी। गाड़ी संख्या 04227 14 मई से 12 जुलाई तक वाराणसी से चंडीगढ़ के लिए गुरुवार व रविवार को संचालित की जाएगी।
जो लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, रुड़की, सहारनपुर, अंबाला कैंट होकर चंडीगढ़ तक जाएगी। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 04228 15 मई से 13 जुलाई तक शुक्रवार सोमवार को चंडीगढ़ से वाराणसी तक कुल 18 फेरे संचालित होगी।
