संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्रतीक यादव की मौत: सपा विधायक रविदास ने उठाई मांग, कहा- पूर्व जज की निगरानी में हो CBI जांच

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊः समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। मात्र 38 वर्ष की उम्र में उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिसके चलते उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। आपको बता दें कि रिपोर्ट को सुरक्षित कर लिया गया है। लोग उनकी मौत पर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। कोई उनके निधन को संदिग्ध बता रहा है तो कोई इसमें साजिश बोल रहा है। 

"सामान्य मौत नहीं", जांच होनी चाहिए

बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत पर सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने सख्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह सामान्य मौत नहीं लगती, इसलिए इसकी गहन जांच जरूरी है।

रविदास मेहरोत्रा ने कहा, “अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। उन्हें अस्पताल ले जाने में देरी हुई। डॉक्टरों ने भी संदिग्ध परिस्थितियों की बात कही है। सामान्य मौत में पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाता है। उन्होंने भी कहा कि हम इस मामले की जांच कराने की मांग करते हैं।”

पूर्व हाईकोर्ट जज से कराई जाए जांच

विधायक मेहरोत्रा ने आगे कहा कि प्रतीक यादव की मौत की निष्पक्ष जांच पूर्व हाईकोर्ट जज की निगरानी में होनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनका परिवार ही लेगा, लेकिन फिलहाल जांच कराने की मांग की जा रही है।

प्रतीक यादव कौन थे?

प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वे राजनीति से हमेशा दूर रहे और जिम एवं रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े थे। उनकी दो बेटियां हैं। 

सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार और सपा नेताओं में शोक के साथ-साथ अब सवाल भी उठने लगे हैं। प्रतीक यादव की असामयिक और संदिग्ध मौत पूरे राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बनी हुई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Mathura: भाजपा पदाधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने की बैठक, सुनी लोगों की समस्याएं... अधिकारियों को दिए जल्द निष्तारण के निर्देश
UP T20 League : कानपुर के ग्रीनपार्क में होगा क्रिकेट का महाकुंभ, 1 जून से खुलेगी ट्रांसफर विंडो, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा अपनी चमक दिखाने का मौका
इंस्टा की प्रेम कहानी का अजीबो-जरीब ट्विस्टः दुल्हन ने किया दूल्हे को पहचानने से इंकार, बरातियों की जमकर हुई पिटाई
यूपी मौसम: पूर्वांचल के कई जिलों में धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश, तपती गर्मी और लू से लोगों को मिली निजात
EPFO New Rules: अब पीएफ से पैसा निकालना हुआ आसान, क्लेम प्रक्रिया होगी पूरी तरह ऑटोमैटिक, चंद घंटों में खाते में आएगा पैसा