वर्ड स्मिथ : Examination शब्द की उत्पत्ति

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

‘Examination’ शब्द आज पढ़ाई, परीक्षा और जांच के अर्थ में पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसकी जड़ें हजारों साल पुरानी लैटिन भाषा में छिपी हैं। यह शब्द लैटिन के ‘Examinare’ से बना है। पुराने समय में ‘Examen’ का अर्थ होता था तराजू की सूई या संतुलन जांचने वाला उपकरण। जब किसी वस्तु का सही वजन पता करना होता था, तो उसे तराजू पर तौला जाता था।

इसी प्रक्रिया को ‘Examinare’ कहा जाने लगा यानी किसी चीज को ध्यान से परखना या जांचना। मध्यकालीन यूरोप में जब विद्यालयों और विश्वविद्यालयों का विकास हुआ, तब छात्रों की योग्यता जांचने की प्रक्रिया को ‘Examination’ कहा जाने लगा। अंग्रेजी भाषा में यह शब्द लगभग 14वीं शताब्दी के आसपास प्रचलित हुआ। धीरे-धीरे इसका अर्थ किसी व्यक्ति के ज्ञान, क्षमता, स्वास्थ्य या तथ्यों की जांच से जुड़ गया। आज स्कूल की परीक्षा से आदि में ‘Examination’ शब्द का उपयोग होता है।

संबंधित समाचार