ओवरलोड डंपरों और अवैध खनन पर हो सख्त कार्रवाई, डीएम ने दिए राजस्व एवं कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी जिला के कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कर एवं करेत्तर राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप वसूली कार्यों में तेजी लाने और लंबित देयों की प्रभावी वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने खनन, परिवहन, आबकारी, विद्युत और राजस्व विभागों की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने बड़े बकायेदारों से वसूली अभियान चलाने और लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। 

बैठक में डीएम ने जिला खनन अधिकारी और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) को संयुक्त अभियान चलाकर ओवरलोड डंपरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों से सड़कों को नुकसान पहुंचता है और राजस्व की हानि होती है। 

साथ ही अवैध खनन के मामलों में तत्काल कार्रवाई और सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, एआरटीओ, जिला खनन अधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :
यूपी में अब ऑनलाइन ही होगी पदोन्नति, मानव संपदा पोर्टल के बाहर हुई DPC मान्य नहीं

संबंधित समाचार