मथुरा : किसान की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ने सरकार से की मुआवजे की मांग

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मथुरा।  उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बिजौली गांव में खेत में सिंचाई के दौरान 32 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि बिजौली गांव निवासी उमाशंकर शुक्रवार को खेत में पानी लगा रहे थे, तभी करंट लगने से उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सरकार से मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने बताया कि उमाशंकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। 

ये भी पढ़ें : 
लखनऊ को मिली 5 नए संग्रहालयों की सौगात, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने जनता को किया समर्पित

संबंधित समाचार