कानपुर में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान, 17 वाहन सीज, 74 का काटा चालान

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात राजस्व, पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा सघन सड़क सुरक्षा एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवरलोड, बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई। अधिकृत सूत्रों ने शनिवार को बताया कि संयुक्त टीमों द्वारा कुल 91 वाहनों पर कार्रवाई की गई। 

परिवहन एवं खनन विभाग की ओर से सात वाहनों के विरुद्ध ओवरलोड, टैक्स, परमिट, लाइसेंस तथा प्रेशर हॉर्न संबंधी 10 अनियमितताओं में कार्रवाई करते हुए लगभग 4 लाख 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं पुलिस विभाग द्वारा 17 वाहन सीज किए गए तथा 74 वाहनों का चालान किया गया। अभियान में एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, एआरटीओ कहकशां, एसीपी कृष्णकांत, खनन अधिकारी, पुलिस बल एवं अन्य विभागीय टीमें मौजूद रहीं। 

एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बनाई नई पहचान : गोरखपुर में बोले मंत्री पुरी- यूपी बना निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य
गोरखपुर में CSR फंड से बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम, CM योगी ने मॉडल और ड्राइंग मैप का किया अवलोकन
पंजाब के सीएम ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- लोगों से विदेश यात्रा नहीं करने की अपील कर खुद पांच देशों की यात्रा पर चले गए
इराक के नए प्रधानमंत्री अल-जैदी को PM मोदी ने दी बधाई, कहा - दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण भारत इराक के संबंध
वाराणसी में हीट वेव अलर्ट : प्रशासन ने बचाव के लिये जारी किये दिशा निर्देश, इन बातों का रखें खास ख्याल