UP Energy Expo: यूपी को EV और ग्रीन एनर्जी हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, 10 हजार से ज्यादा विजिटर्स पहुंचे

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: एनर्जी एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को पूरा हुआ। इस वर्ष एक्सपो का विशेष फोकस ईवी मोबिलिटी और भविष्य की ऊर्जा पर रहा। इस मेगा आयोजन का संयुक्त रूप से आयोजन यूपी स्टेट चैप्टर, पीएचडीसीसीआई और फर्स्टव्यू, यूपीनेडा, इन्वेस्ट यूपी, यूपीपीसीएल का सहयोग रहा। कार्यक्रम को एनटीपीसी, सिडबी, एसबीआई, सिगएनर्जी, पॉलीकैब, केईआई वायर्स एंड केबल्स का सहयोग रहा। एक्सपो में 10,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

अंतिम दिन सत्रों में नीति-निर्माण, बैटरी तकनीक, सार्वजनिक एवं आवासीय चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास विषयों पर चर्चा हुई। टाटा मोटर्स, रिलायंस बीपी मोबिलिटी और चार्जज़ोन कंपनियों ने फ्लीट इलेक्ट्रिफिकेशन और स्मार्ट ग्रिड तैयारियों को बढ़ाने पर विचार साझा किए। राजेश निगम, सह-अध्यक्ष, यूपी स्टेट चैप्टर, पीएचडीसीसीआई, ने कहा कि उत्तर प्रदेश एनर्जी एक्सपो 2026 को मिली प्रतिक्रिया अत्यंत उत्साहजनक रही है।

UP Energy Expo

अतुल श्रीवास्तव, सीनियर रीजनल डायरेक्टर, यूपी स्टेट चैप्टर, पीएचडीसीसीआई ने कहा कि एक्सपो उद्योग सहयोग, नीति संवाद, नवाचार और अक्षय ऊर्जा एवं इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है। सत्र में यूपी ईवी मोबिलिटी समिट में पॉलिसी, मार्केट डायनेमिक्स एंड एक्सेलेरेटिंग ईवी एडॉप्शन इन उत्तर प्रदेश से हुई। इस सत्र में उत्तर प्रदेश के तेजी से विकसित हो रहे ईवी इकोसिस्टम, सरकारी नीतिगत समर्थन, ईवी निर्माण के अवसर, बैटरी तकनीक के विकास, फ्लीट इलेक्ट्रिफिकेशन और ईवी फाइनेंसिंग नवाचारों पर चर्चा की गई। पैनल में टाटा पावर, टाटा मोटर्स, रिलायंस बीपी मोबिलिटी, चार्जज़ोन और एलआईबी इंडिया के प्रतिनिधियों ने भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकोसिस्टम को मजबूत करने पर विचार साझा किए।

संबंधित समाचार