UP Tourism: सोरों तीर्थ और दरियावगंज झील के विकास को 22.22 करोड़ की सौगात, पर्यटन मंत्री ने किया शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश सरकार कासगंज के पौराणिक सोरों तीर्थ क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने जा रही है। इसी क्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को 22.22 करोड़ रुपये की तीन पर्यटन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। परियोजनाओं के तहत सोरों के पवित्र कुंड स्थित घाटों के अग्रभाग, छतों, प्रकाश व्यवस्था, तोरण द्वार और फसाड लाइटिंग पर लगभग 15.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 

दरियावगंज झील को इको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने के लिए 3.52 करोड़ रुपये तथा सोरों-शूकर क्षेत्र के संपर्क मार्गों पर साइनेज स्थापना के लिए 3.58 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पहले दिन बरेली और बदायूं में 52 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। शनिवार को मैनपुरी और रविवार को फिरोजाबाद में पर्यटन विकास परियोजनाओं का निरीक्षण और शुभारंभ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:
Vat Savitri Vrat : सुहागिन महिलाएं करेंगी सोलह श्रृंगार, जानें किस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से मिलेगा अक्षय फल

संबंधित समाचार