Bareilly:घूस लेते पकड़ा गया दरोगा विमल चौहान निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एंटी करप्शन की कार्रवाई में रिश्वत लेते पकड़े गए इज्जतनगर थाने के दरोगा विमल चौहान को विभाग से सस्पेंड कर दिया गया है।उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई की गई। 

एक दिन पहले को एंटी करप्शन टीम को उपनिरीक्षक विमल कुमार चौहान के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने थाना इज्जतनगर क्षेत्र स्थित बैरियर-02 चौकी कार्यालय में ट्रैप की कार्रवाई की।

मामले में थाना सीबीगंज में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। उपनिरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एसएसपी ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू करा दी है।

संबंधित समाचार