हाईकोर्ट के आदेश पर लखनऊ में चला बुलडोजर, 240 वकीलों के चैंबर ध्वस्त, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर रविवार को लखनऊ जिला अदालत परिसर के बाहर अवैध रूप से बने वकीलों के चैंबरों और दुकानों पर बुलडोजर चला। लखनऊ नगर निगम की टीम ने भारी पुलिस बल की सुरक्षा में यह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिसमें करीब 240 चैंबर ध्वस्त कर दिए गए। कार्रवाई के दौरान वकीलों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। एक अधिवक्ता ने विरोध स्वरूप आत्महत्या का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने तुरंत बच लिया। 

इस घटना से मौके पर तनाव बढ़ गया और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करना पड़ा।वकीलों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना पर्याप्त नोटिस दिए और पुनर्वास की कोई व्यवस्था किए बिना अचानक कार्रवाई कर दी। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ता एस.पी. सिंह ने कहा, “मैं ठाकुर हूं, योगी की बिरादरी से हूं। जीवन भर भाजपा को वोट देता रहा, लेकिन अब नहीं दूंगा। हमें न तो सही नोटिस मिला और न ही हमारे चैंबर चिह्नित किए गए।” एक अन्य वकील ने बुलडोजर के सामने देशभक्ति गीत गाकर विरोध जताया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पूरी कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देश और कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई। 

डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित ने बताया, “अतिक्रमण हटाने के आदेश पहले से थे और नोटिस भी जारी किए जा चुके थे। नियमों के अनुसार कार्रवाई हो रही है।” प्रशासन के अनुसार, अदालत परिसर के बाहर सार्वजनिक भूमि पर बने इन अवैध ढांचों की वजह से इलाके में लगातार जाम और अव्यवस्था की समस्या बनी रहती थी।कार्रवाई के दौरान किसी की गंभीर चोट की सूचना नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...