लखनऊ में पुलिसकर्मियों के लिए योग और ध्यान से बढ़ेगी कार्यक्षमता, ड्यूटी के तनाव को दूर करने के लिए विशेषज्ञों ने दिए खास टिप्स

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होती है। नियमित योग, ध्यान और प्राणायाम मानसिक शांति के साथ कार्यक्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। यह जानकारी रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित “मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन”विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में विशेषज्ञ ने दी। शिविर का आयोजन पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशलाइज्ड ट्रेनिंग शाखा ने रविवार को किया था। कार्यशाला में यूपी-112 और यातायात पुलिस के 100 से अधिक पुलिकर्मियों ने भाग लिया।

कार्यशाला का आयोजन संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय अपर्णा कुमार और कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार के निर्देश पर किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला डीसीपी मुख्यालय अमित कुमावत, डीसीपी यातायात रवीना त्यागी, डीसीपी यूपी-112 डॉ. दीक्षा शर्मा की देखरेख में हुआ। संचालन एसीपी सौम्या पांडेय ने किया। 

मुख्य प्रशिक्षक योगाचार्य डॉ. सुधीर मिश्रा ने पुलिसकर्मियों को तनाव के कारण, उसके प्रभाव और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। साथ ही सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास बढ़ाने और कठिन परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने के टिप्स दिए गए। मानसिक स्वास्थ्य, तनाव नियंत्रण, योग एवं प्राणायाम का महत्व, ड्यूटी के दौरान मानसिक संतुलन बनाए रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें : 
काशी में गूंजी शंखध्वनि... 'सोमनाथ संकल्प महोत्सव' में सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की शिरकत

संबंधित समाचार