Bareilly:शातिर गोकश ने पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गोकशी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। बारादरी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर गोकश को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। आरोपी पर पहले से गंभीर धाराओं में 14 मामले दर्ज हैं।

दरअसल थाना बारादरी पुलिस हारुनगला भरतौल रोड पर एफसीआई गोदाम के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच भरतौल की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखा। आरोपी पुलिस को देखकर सकपका गया। वह तेजी से गोदाम का तरफ मुड़कर जाने लगा। पुलिस ने उसको रोकने की कोशिश की मगर वह तेज कदमों के साथ चलता रहा। लगातार पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर दो फायर झोंक दिए।

 जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की, लिहाजा पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम वसीम अहमद निवासी सेमलखेडा, थाना बारादरी बताया। वसीम अहमद के खिलाफ पूर्व में गौकशी, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत बरेली व शांजहापुर में गंभीर धाराओं के तहत 14 मामले दर्ज हैं। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज