अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदल दिया है। अखिलेश यादव ने यहां एक बयान ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में दिनदहाड़े लुटते सुनारों की सुरक्षा की समस्या अभी सुलझी नहीं थी कि तब तक 'सोनाबंदी' का व्यापार-चौपट करने वाला आह्वान आ गया और फिर सोने पर आयात शुल्क ढाई गुना बढ़ाने का फरमान।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जेवरात-गहनों के व्यापार में बड़ी कंपनियों के आ जाने से ये छोटे सुनार वैसे ही प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं कर पा रहे थे, अब उन्हें लग रहा है कि शायद बड़ी कंपनियों से ''एकमुश्त कमीशन लेने की कोशिश में ही भाजपा के लोगों ने युद्ध के बहाने, सोनाबंदी की बात की है।''

अखिलेश यादव ने दावा किया, ''भाजपाई जानते हैं कि एक साल में तो लाखों सुनार चौपट होकर अपना काम बंद कर देंगे, तब ये बड़ी कंपनियां हर छोटे-बड़े शहर में अपने शोरूम खोलकर मनमाने दाम पर गहने बेचकर जनता को लूटेंगी और भाजपा को अकूत धन कमाकर देंगी।''

अखिलेश यादव ने कहा, ''आज भाजपा की नीतियों के मारे स्वर्णकार समाज की इन समस्याओं को सुनकर लगा कि सबसे अधिक धन लगाकर व्यापार करने वाले लोगों के चमचमाते शोरूम और जेवरात की दुकानों की चमक जब धूमिल हो गई है तो बाक़ी दूसरे काम-कारोबार का क्या।'' सपा प्रमुख ने आरोप लगाया, ''भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदल दिया है। आम लोगों के जीवन को संकट से भर दिया है। सुनार कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।''

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...