कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट का ‘F1 मोमेंट

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 इस बार सिर्फ फिल्मों और फैशन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यहां ग्लैमर और स्पोर्ट्स का ऐसा दिलचस्प संगम देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इस पूरे चर्चे के केंद्र में रहीं बॉलीवुड की चमकती सितारा Alia Bhatt, जिनकी मौजूदगी ने कान्स के रेड कार्पेट को और भी खास बना दिया। 

आलिया भट्ट ने कान्स में अपने स्टाइलिश अंदाज से तो सबका दिल जीता ही, लेकिन इस बार उनकी चर्चा उनके “अनपेक्षित इंटरनेशनल क्रॉसओवर” की वजह से भी खूब हो रही है। पहले उनकी तस्वीरें मशहूर F1 ड्राइवर ड्राइवर चार्ल्स लेक्लेर्क के साथ वायरल हुईं और अब फेरारी के स्टार ड्राइवर चार्ल्स लेक्लेर्क के साथ उनकी मुलाकात ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

दरअसल, कान्स के एक हाई-प्रोफाइल इवेंट में आलिया और चार्ल्स लेक्लेर्क आमने-सामने आए। जैसे ही दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई। कोई इसे “2026 का सबसे अनोखा सेलिब्रिटी मोमेंट” बता रहा है, तो कोई इसे बॉलीवुड और फॉर्मूला वन की दुनिया का “ड्रीम क्रॉसओवर” कह रहा है।

चार्ल्स लेक्लेर्क इस इवेंट में अपनी पत्नी एलेक्जेंड्रा लेक्लेर्क के साथ पहुंचे थे। ब्लैक टक्सीडो में उनका अंदाज बेहद शाही लग रहा था। हाल ही में फरवरी 2026 में मोनाको में हुई उनकी निजी शादी भी काफी चर्चा में रही थी। ऐसे में कान्स में उनकी मौजूदगी पहले से ही आकर्षण का केंद्र थी, लेकिन जब उनकी मुलाकात आलिया भट्ट से हुई, तो कैमरों की फ्लैश लगातार चमकती रहीं।

सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार रिएक्शन भी देखने लायक रहे। एक यूजर ने लिखा, “चार्ल्स लेक्लेर्क और आलिया भट्ट एक फ्रेम में? यह तो मेरे 2026 बिंगो कार्ड में बिल्कुल नहीं था।” वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा, “पहले कार्लोस सैंज और अब चार्ल्स लेक्लेर्क… आलिया तो पूरी F1 ग्रिड से मिल रही हैं।”

Untitled design (5)

इससे पहले कान्स के उद्घाटन समारोह के दौरान आलिया की मुलाकात कार्लोस सैंज से हुई थी। उस इवेंट में कई अंतर्राष्ट्रीय सितारे मौजूद थे, जिनमें सुपरमॉडल Heidi Klum और हॉलीवुड अभिनेत्री Jane Fonda भी शामिल थीं, लेकिन इंटरनेट की निगाहें सबसे ज्यादा आलिया और कार्लोस की बातचीत पर टिकी रहीं। 

फैशन की बात करें तो कान्स 2026 के दूसरे दिन आलिया भट्ट ने अपने लुक से फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ बेहतरीन अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक ग्लोबल फैशन आइकन भी हैं। उन्होंने हल्के नीले रंग का खूबसूरत डेनिएल फ्रैंकल गाउन पहना, जिसे बेहद मिनिमल अंदाज में स्टाइल किया गया था।

लेस चोकर, डायमंड पेंडेंट और सॉफ्ट मेकअप ने उनके लुक में शालीनता और रॉयल एलिगेंस का परफेक्ट मेल जोड़ दिया। कुल मिलाकर, कान्स 2026 में आलिया भट्ट सिर्फ रेड कार्पेट पर नहीं चमकीं, बल्कि उन्होंने बॉलीवुड, हॉलीवुड और फॉर्मूला वन की दुनिया को एक ही मंच पर लाकर ऐसा माहौल बना दिया, जिसकी चर्चा शायद लंबे समय तक होती रहेगी।

 

संबंधित समाचार