दिल्ली में यूपी के स्वच्छता मॉडल की हुई सराहना, स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए ऊर्जा मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि प्रदेश में वर्षों पुराने कचरे के पहाड़ों का वैज्ञानिक निस्तारण किया जा रहा है और कई नगरों को “जीरो वेस्ट सिटी” के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाखों मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट के निस्तारण से बड़ी मात्रा में भूमि पुनः उपयोग योग्य बनी है।

ऊर्जा मंत्री नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन- अर्बन 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने “मैनहोल से मशीनहोल” की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि सीवर और मैनहोल की सफाई में आधुनिक मशीनों का अधिकतम उपयोग किया जा रहा है, ताकि कर्मचारियों को मैनहोल में उतरने की आवश्यकता न पड़े और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो। बैठक में उत्तर प्रदेश के स्वच्छता मॉडल, वित्तीय प्रगति और तकनीकी नवाचारों की सराहना की गई। प्रदेश स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक शहरी व्यवस्थाओं की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है

 ये भी पढ़ें  : 
मिशन 2027 : यूपी भाजपा में बड़े बदलाव को लेकर दिल्ली में मंथन, नए चेहरों और जमीनी कार्यकर्ताओं पर दांव

 

संबंधित समाचार