यूपी में गेहूं खरीद और राशन वितरण व्यवस्था पर सख्ती, मंत्री मनोज पांडेय ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश सरकार में नवनियुक्त खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पाण्डेय ने निर्देश दिए कि सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बोरे और भंडारण की व्यवस्था 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार हो और खरीदे गए गेहूं का भुगतान समय पर किया जाए। लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत खरीद सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

खाद्य एवं रसद मंत्री बुधवार को जवाहर भवन में विभागीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। राशन वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। अनियमितता मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारियों को फील्ड में जाकर कोटे की दुकानों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

ई-पॉस मशीनों से वितरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत संचालित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। इस दौरान गेहूं खरीद, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और राशन वितरण व्यवस्था की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में राज्य मंत्री सतीश चंद्र मिश्रा, प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद और विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


 ये भी पढ़ें  : 
मिशन 2027 : यूपी भाजपा में बड़े बदलाव को लेकर दिल्ली में मंथन, नए चेहरों और जमीनी कार्यकर्ताओं पर दांव

संबंधित समाचार